Ads (728x90)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के २५ साल के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में २५ राज्यों में एंबुलेंस देगी शिवसेना

महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों पर स्थानीय स्तर पर काम करने के निर्देश

नई दिल्ली/मुंबई, २ सितंबर २०२६
शिवसेना आम लोगों की पार्टी है और उनके अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती है। इसलिए पार्टी के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जनकल्याण के कामों के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ऐसा आह्वान शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।

नई दिल्ली में विभिन्न राज्यों के शिवसेना प्रदेश प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिंदे ने संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के २५ वर्षों के सार्वजनिक सेवाकाल के उपलक्ष्य में शिवसेना देश के २५ राज्यों में एंबुलेंस उपलब्ध कराएगी।
बैठक में शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूळ सहित दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित १५ राज्यों के प्रदेश प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


*जरूरत पड़ने पर ‘शिवसेना स्टाइल’ में आंदोलन*

एकनाथ शिंदे ने शिक्षा, खेल, रोजगार, महिला, स्वास्थ्य, पानी, सड़क और कृषि जैसे मुद्दों पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के लिए जरूरत पड़ने पर पदाधिकारियों को अपने-अपने राज्यों में ‘शिवसेना स्टाइल’ में आंदोलन भी करना चाहिए।

*राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं*

पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए आने वाले महीनों में विभिन्न राज्यों में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश भी एकनाथ शिंदे ने दिए।

*संगठन का विस्तार और नई नियुक्तियां*

सभी राज्यों में पार्टी संगठन का विस्तार तेजी से किया जाए। राज्य स्तर के पदाधिकारियों, महिला आघाडी, युवासेना और पार्टी के अन्य संगठनों में जरूरी नियुक्तियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए।

*दो महीने में कार्ययोजना तैयार करें*

सभी प्रदेश प्रमुख अपने राज्यों की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति तथा आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए अगले दो महीनों में एक ठोस कार्ययोजना तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपे , ऐसा निर्देश शिंदे ने दिया।

*स्थानीय समस्याओं पर विशेष ध्यान*

पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं, कचरा प्रबंधन, स्कूलों की मरम्मत और स्वच्छ शौचालय जैसी रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों को खुद आगे आकर काम करना चाहिए, ऐसा भी शिंदे ने कहा।

*हर गांव और हर घर तक शिवसेना का सदस्यता अभियान*

पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी राज्यों में बड़े स्तर पर ‘शिवसेना सदस्यता अभियान’ चलाया जाए। पार्टी का संगठन अंतिम गांव और हर घर तक पहुंचना चाहिए, ऐसा शिंदे ने स्पष्ट किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके २५ वर्षों के सार्वजनिक सेवाकाल के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प प्रदेश प्रमुखों ने लिया।
इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी दी जाएगी।

शिवसेना के पदाधिकारी सिर्फ राजनीति के लिए नहीं, बल्कि समाज सेवा के लिए भी काम करते हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

Post a Comment

Blogger