Ads (728x90)

मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई, जुलाई: मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं मुंबई शहर उपनगर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एड. अवनीश तीर्थराज सिंह का जन्मदिन शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित लंदन पैलेस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कांग्रेस की नगरसेविका दिव्या सिंह की उपस्थिति में एड. अवनीश तीर्थराज सिंह ने केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर विधायक अस्लम शेख, विधायक हारून खान, बाला आंबेरकर, विक्रम प्रताप सिंह, मुंबई कांग्रेस के महासचिव निजामुद्दीन राइन, भाजपा अल्पसंख्यक विभाग के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एस. एम. खान, समाजसेवी मुबिन पठान, कृष्ण शर्मा सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जन्मदिन समारोह के दौरान देर रात तक शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए एड. अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

नगरसेविका दिव्या सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही किसी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी है। जो व्यक्ति निरंतर लोगों के बीच रहकर सेवा करता है, उसके प्रति जनता का यह प्रेम स्वाभाविक है।

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

Blogger