Ads (728x90)

मोहम्मद मुकीम शेख | मुंबई 

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तथा नागपुर स्थित प्रसिद्ध हज़रत बाबा ताजुद्दीन दरगाह शरीफ ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे खान ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सहायता निधि में ₹25 लाख का योगदान दिया।
प्यारे खान ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि यह योगदान जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से दिया गया है।
इस अवसर पर प्यारे खान ने राज्य की 1,000 स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरित करने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।
गौरतलब है कि प्यारे खान महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष होने के साथ-साथ नागपुर स्थित विश्वविख्यात हज़रत बाबा ताजुद्दीन दरगाह शरीफ ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं और लंबे समय से सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अवसर पर प्यारे खान द्वारा किए गए योगदान और छात्राओं के लिए घोषित सामाजिक पहल की सराहना की।

Post a Comment

Blogger