Ads (728x90)

रतलाम | संवाददाता

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों के संचालन का जिम्मा पहली बार एक निजी कंपनी को सौंप दिया है। इसके साथ ही रतलाम मंडल पश्चिम रेलवे का ऐसा पहला मंडल बन गया है, जहां पूछताछ केंद्रों का संचालन निजी एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, हैदराबाद की मेगा कंस्ट्रक्शन कंपनी 20 जुलाई से इन पूछताछ केंद्रों का संचालन शुरू करेगी। यह सेवा यात्रियों के लिए 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन (24×7) उपलब्ध रहेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी, प्लेटफॉर्म, समय-सारिणी तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और त्वरित रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य यात्री सुविधाओं में सुधार करना और पूछताछ सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।

रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा और स्टेशनों पर सूचना सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा.

Post a Comment

Blogger