Ads (728x90)

✍️ मुंबई से मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 164 में बरसात के पहले नालों की सफाई में कथित गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। इस मुद्दे को उठाते हुए आरोग्य समिति के अध्यक्ष हरिष भांदिर्गे ने महापालिका आयुक्त को लिखित शिकायत देकर संबंधित ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, प्रभाग क्रमांक 164 के अंतर्गत आने वाले ओएसिस इमारत के पास का नाला, नेवी गेट के समीप स्थित नाला, डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट के सामने का नाला, एच.डी.आई.एल. वसाहत परिसर की सुरक्षा दीवार से लगा नाला, रामदेव पीर रोड का नाला, गावदेवी रहिवाशी संघ (भारतीय नगर) क्षेत्र का नाला तथा संजय नगर के प्रमुख नालों की पावसाळा पूर्व सफाई का कार्य मेसर्स राणूजादेव कॉर्पोरेशन को सौंपा गया था।

आरोग्य समिति अध्यक्ष हरिष भांदिर्गे का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा अब तक किसी भी नाले की संतोषजनक और उचित सफाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं हुई तो आगामी मानसून में जलभराव, गंदे पानी की निकासी बाधित होने और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है, जिससे नागरिकों के जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है।

इस मामले को गंभीर मानते हुए हरिष भांदिर्गे ने महापालिका आयुक्त से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस प्रकरण में संबंधित पालिका अधिकारियों और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय कर की गई कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट देने की भी मांग की है।

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

Blogger