अजमेर। अजमेर के प्रसिद्ध युवा पत्रकार तरुण सिंह राजपूत की दोनों बहनों के विवाह का मांगलिक कार्यक्रम श्री विनायक जी महाराज की असीम अनुकंपा से अजमेर स्थित श्री राम धर्मशाला, हनुमान मंदिर के पास, अजयनगर में सादगी एवं पारंपरिक रीति–रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर हिंदुस्तान की आवाज़ समाचार पत्र के संपादक मोहम्मद मुकीम शेख ने समारोह में पहुंचकर दूल्हा–दुल्हन को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
विवाह विवरण इस प्रकार रहा—
🔸 सौ. का. हेमलता कंवर
(सुपुत्री: श्रीमती सीता कंवर एवं श्री मगन सिंह सांखला)
का विवाह
🔸 कु. दिलीप सिंह
(सुपुत्र: श्रीमती रेनु कंवर एवं श्री फतेह सिंह जी शेखावत)
के साथ विधिवत सम्पन्न हुआ।
इसी प्रकार—
🔸 सौ. का. खुशबू कंवर
(सुपुत्री: श्रीमती सीता कंवर एवं श्री मगन सिंह सांखला)
का विवाह
🔸 कु. देवेंद्र सिंह
(सुपुत्र: श्रीमती संतोष कंवर एवं श्री रामप्रसाद सिंह जी गोंड)
के साथ पारंपरिक रीतियों से सम्पन्न हुआ।
मंगल परिणय के इस अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने वर–वधू को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं मित्रगण उपस्थित रहे।
हिंदुस्तान की आवाज़ के संपादक मोहम्मद मुकीम शेख ने कहा कि तरुण सिंह राजपूत परिवार का यह आयोजन सादगी, संस्कार और पारंपरिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
Post a Comment
Blogger Facebook