Ads (728x90)

अजमेर।
अजमेर के प्रसिद्ध युवा पत्रकार तरुण सिंह राजपूत की दोनों बहनों का विवाह समारोह श्री विनायक जी महाराज की कृपा से अजमेर स्थित श्री राम धर्मशाला, हनुमान मंदिर के पास, अजयनगर में सादगी, संस्कार और पारंपरिक रीति–रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर ख्वाजा गरीब नवाज के खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर नवविवाहित दंपतियों को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं एवं दुआएं दीं। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का पवित्र मिलन होता है और ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश जाता है।

समारोह में तरुण सिंह राजपूत के पिताजी मगन सिंह एवं माताजी श्रीमती सीता कंवर भी पूरे आत्मीय भाव के साथ मौजूद रहे और अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया। पूरे आयोजन में पारिवारिक सौहार्द, सादगी और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, गणमान्य नागरिकों तथा पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही। सभी ने वर–वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम शांत, सुव्यवस्थित और पारंपरिक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसकी उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहना की।

Post a Comment

Blogger