Ads (728x90)

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। अविश्वास प्रस्ताव के बाद रविवार को उमर्दा ब्लाक प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय वर्मा ने ब्लाक प्रमुख इन्द्रेश यादव को 60 मतों के भारी अंतर से परास्त कर दिया। इस दौरान पडे कुल 144 मतों में से अजय वर्मा को 100 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के इन्द्रेश यादव को 40 मत प्राप्त हो सके। मतगणना में चार मत निरस्त कर दिए गए।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के इन्दे्रश यादव उमर्दा ब्लाक प्रमुख बने थे। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश के पूर्ण बहुमत मिला तो सपा के खाते में गई सीटें डगमगाने लगीं और कई ब्लाक प्रमुखों के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी भारतीय जनता पार्टी ने कर ली। अविश्वास प्रस्ताव के चलते रविवार को आयोजित उमर्दा ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा के पुत्र अजय वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी तत्कालीन ब्लाक प्रमुख इन्दे्रश यादव को 60 मतों के भारी अंतर से परास्त कर दिया। चुनाव नतीजे की घोषणा होते ही भाजपाई खेमे में खुशी की लहर दौड गई। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओ ने ब्लाक प्रमुख को बधाई दी और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger