Ads (728x90)


-छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई
-स्कूली वाहनों की फिटनेस व बच्चों की संख्या सीमित रखी जाए

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। बैठक में स्कूल में पढने वाले छात्र व छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया।

बैठक में एसपी हरीश चन्दर ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्कूली वाहन परिवहन निगम के नियमों का अनुपालन करें। किसी वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाए। वाहन चालकों की आंखों का समय-समय पर परीक्षण कराया जाए। वाहन चालक किसी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। स्कूल में अग्निशमन सिलेण्डर अवश्य रखें जाएं और उनके इस्तेमाल की जानकारी स्टाफकर्मियों को हो। जिन स्कूलों में इसकी जानकारी नहीं है। उनके द्वारा सूचना दिए जाने पर फायर ब्रिगेड स्कूल के कर्मचारियों व शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगी। विद्यालय के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि विद्यालय के आसपास अवांछनीय तत्व स्कूल के आसपास दिखाई दें या उनका उद्देश्य लडकियों को छेडना होता है। इसके लिए पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। बैठक में एआरटीओ मो. हसीब, अग्निशमन अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger