Ads (728x90)



 मौके पर लगी भीड व शिकार हुई महिला


कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। संदिग्ध हालात में महिलाओं व लडकियों के बाल काटे जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बाल काटे जाने की खबरों से हडकंप मचा हुआ है।

रविवार को थाना ठठिया के खैरनगर रोड स्थित हरेईपुर ग्राम निवासी नीलू बाथम की 28 वर्षीय पत्नी आशा अपने घर में चारपाई पर लेटी थी। तभी अचानक उसके सिर के बाल कट गए। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज तिर्वा में भर्ती कराया। घटना से महिलाओं में भय व दहशत है।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger