Ads (728x90)


-सवारी बनाकर वाहनों में बैठाकर करते थे लूटपाट
-कब्जे से दो कार बरामद, कई घटनाओं का हुआ खुलासा


कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। गाडियों में सवारी बनाकर बैठाने के बाद लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो कार, तमंचा- कारतूस, लूटे गए 89 हजार रूपए, सात मोबाइल फोन व जेवरात बरामद किए हैं।

बुधवार को घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर ने किया। एसपी ने बताया कि प्रतिदिन एक गाडी में 4-5 व्यक्तियों का ग्रुप बनाकर जनपद सहित अन्य जनपदों में रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर घूम-घूमकर आवाज लगाकर लक्जरी गाडी में कम किराए का प्रलोभन देकर बिठा लेते थे। रास्ते में लूटपाट के बाद पीडित को छोडकर भाग जाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में कन्नौज, फर्रूखाबाद, हरदोई, एटा, इटावा, मैनपुरी के अलावा उत्तराखण्ड, हरियाणा व राजस्थान में कई घटनाओं का अंजाम दिया है। आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर हरदोई मोड तिराहा से गत देररात्रि करीब 2 बजे मुठभेड के बाद दबोचा गया। पकडे गए राजू राजपूत पुत्र जयसिंह निवासी शेखपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रूखाबाद, ब्रजेश जाटव पुत्र ऊधनलाल निवासी नरायनपुर थाना व जनपद फर्रूखाबाद, रतीराम गिहार निवासी मेहरूपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रूखाबाद, जितेन्द्र जाटव पुत्र महेश चन्द्र निवासी लखीमपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रूखाबाद, हरीश चन्द्र कटियार पुत्र रामधन निवासी सियापुर थाना कमालगंज जनपद फर्रूखाबाद, ब्रजेश पुत्र फूल सिंह कटियार निवासी नारायनपुर जनपद फर्रूखाबाद व राजेश्वरी उर्फ पुष्पा उर्फ सपना पत्नी मुकेश कुमार निवासी अशोक नगर शहरिया थाना व जनपद इटावा के कब्जे से तीन तमंचा, कारतूस, लूट के 89 हजार रूपए, एबीपी न्यूज हरदोई हेड रंजीत सिंह की माता से 4 अगस्त की रात लूटे गए जेवरात एक अंगूठी, एक जंजीर, एक जोडी कुण्डल सोने के तथा 7 मोबाइल फोन, एक कार अर्टिका यूपी 76 वाई 6766, एक कार महिन्द्रा केयूवी बिना नंबर की बरामद की गई। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस पार्टी को आईजी जोन कानपुर ने 10 हजार तथा पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर ने 5 हजार का इनाम देकर प्रोत्साहित किया है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger