पुलिस हिरासत में सपा नेता
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान
कन्नौज। जिला पंचायत चुनाव में शामिल होने औरैया जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को सुरक्षा के मद्देनजर थाना इंदरगढ पुलिस ने जिले की सीमा पर रोक लिया। इससे आक्रोशित सपा नेता धरने पर बैठ गए। झडप के बाद पुलिस ने प्रमुख सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
बुधवार को औरैया में जिला पंचायत चुनाव के नामांकन में जा रहे सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, एसएलसी पुष्पराज जैन पम्पी, राजपाल कश्यप, विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष कलीम खां आदि को हिरासत में ले लिया। सपा नेताओं का कहना था कि पुलिस सत्तापक्ष के इशारे पर काम कर रही है। इसलिए सपा नेताओं को औरैया जाने से रोका जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। पुलिस सत्ता के दबाव में आकर सपा नेताओं पर कार्यवाही कर रही है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook