तहसील दिवस में समस्याएं सुनती विशेष सचिव, डीएम व अन्य
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान
कन्नौज। विशेष सचिव के तहसील दिवस में मेडिकल काॅलेज के जूनियर डाक्टरों ने जमकर हंगामा काटते हुए गत छह माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। इससे पूर्व जूनियर डाक्टरों ने ओपीडी का कार्य बंद कर प्राचार्य कक्ष में धरने पर बैठे।
तहसील दिवस में विशेष सचिव निधि केसरवानी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जूनियर डाक्टरों का कहना था कि गत छह माह से उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। इससे कई मुश्किलें खडी हो गई है। यदि तत्काल वेतन निर्गत नहीं किया गया तो सामूहिक इस्तीफा देंगे। बुधवार को डाक्टरों द्वारा ओपीडी में काम बंद किए जाने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। तहसील दिवस में ज्ञापन देकर डाक्टरों ने वेतन दिलाए जाने की मांग की है। डाक्टरों का कहना था कि दो दिनों तक जूनियर डाक्टर विरोध स्वरूप ओपीडी के बाहर बैठकर मरीज देखंेगे। यदि दो दिनों में वेतन नहीं दिया गया तो राजकीय मेडिकल काॅलेज के समस्त जूनियर डाक्टर सामूहिक इस्तीफा प्राचार्य को सौपेंगे।
तहसील दिवस के उपरान्त विशेष सचिव निधि केसरवानी ने कन्नौज विकास खण्ड के मेंहदीपुर ग्राम का निरीक्षण किया और सरकार की योजनाओं की हकीकत परखी। इस दौरान जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
-दो दिन में वेतन नहीं मिला को देंगे सामूहिक इस्तीफा

Post a Comment
Blogger Facebook