Ads (728x90)

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान 

कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों पर चर्चा कर उसमें पाई गई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए। उन्होंने एमसीटीएस कार्यक्रम के अन्र्तगत होने वाले जननी रजिस्ट्रेशन एवं बच्चों के रजिस्ट्रेशन पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अन्र्तगत प्रसव के दौरान मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं में तथा स्वच्छता संबंधी मानकों में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एचएमआईएस के डाटा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक रूप से किए जाने वाले कार्यक्रमों का और व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए व्यक्तियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रमों किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा करें। सभी एएनएम व आशाओं को गुणवत्तापरक रूप से डाटा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने संक्रामक रोगों के लिए किए जा रहे इंतजाम और बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ कृष्ण स्वरूप, डा. राममोहन तिवारी, सीएमएस डा. सीपी सिंह सहित जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger