-सदर कोतवाली के कपूरपुर कटरी ग्राम का मामला
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान
कन्नौज। ग्राम की आवासीय बस्ती में स्थित खेत से हाईटेंशन लाइन का विरोध करने पर बिजली महकमे के अधिकारियों ने पुलिस के दबाव में लाइन निकालने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो बिजली अधिकारियों ने खेत के बाहर से लाइन निकाले जाने का आश्वासन दिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पीडित ग्रामीण काफी आहत व दहशतजदा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के कपूरपुर कटरी गांव निवासी अवधेश राजपूत का खेत गांव की आबादी में है। जिस पर वह मकान बनाना चाहता है। लेकिन भवन निर्माण सामग्री की महंगाई व उपलब्धता में दिक्कत के कारण वह मकान निर्माण कार्य नहीं कर सका। पीडित ग्रामीण ने बताया कि तुलापुरवा के लिए हाईटेंशन लाइन डाली जा रही है। जिससे उसे भारी आर्थिक क्षति होगी। वहीं वह मकान नहीं बना सकेगा। इसी बात का विरोध करने पर जेई ने कोतवाली में शिकायत कर दी। मंगलवार को भारी बल के साथ बिजली अधिकारी व ठेकेदार मौके पर पहुंचे और जबरन खेत से लाइन निकाले जाने का दबाव बनाने लगे। हालांकि ग्रामीणों के विरोध के बाद बिजली अधिकारियों ने खेत के बाहर से लाइन निकाले जाने का आश्वासन दिया है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook