Ads (728x90)




भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। उत्तर भारत के हरियाणा ,हिमाचल प्रदेशसह बिहार ,उत्तरप्रदेश राज्यों में महिलाओं के बीते कई दिनों से अचानक चोटी कटने की घटना होरही वृद्धि से महिलाओं में भय का वातावरण निर्माण हुआ है। इसी प्रकार की घटना भिवंडी के कासार आली स्थित घटित हुई है .प्राप्त जानकारी के अनुसार कासार आळली रहने वाली नंनद – भाभी की मध्यरात्रि के समय घर में सोरही थी उसी समय किसी अज्ञात ने उनकी चोटी काट दी है जिससे हडकंप मचा हुआ है.अचानक घटी इस घटना से परिसर की महिलाओं में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ है .गौरतलब है कि निजामपूर पुलिस स्टेशन सीमांतर्गत कासार आली स्थित कुरैशी परिवार रहता है . परिवार पाऱिया कुरैशी (24) एवं महेक कुरैशी (23) नंनद- भाभी सोमवार की रात्रि के समय भोजन करने के बाद व घरकाम समाप्त करने के बाद घर का दरवाजा बंद कर के सो गए थे। परंतु मध्यरात्रि के समय किसी अज्ञात ने घर में घुसकर उनकी काट दिया, सुबह जब उठे तो इन्हें इसकी जानकारी हुई .सबसे पहले पाऱिया नामक युवती को चोटी कटने की जानकारी हुई .इसने घर में घटी इस घटना की जानकारी दी घर में जिससे घर में हडकंप मच गया .इसके बाद आधे घंटे बाद युवती की भामी महेक को भी चोटी कटने की जानकारी हुई. महिलाओं के दिमाग में बाल काटने की घटना भिवंडी शहर में बैठी हुई है .इसलिए पुलिस ने उक्त प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के संकेत देते हुए कहा कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने के लिए आवाहन सहायक पुलिस आयुक्त नरेश मेघराजानी ने की है .उक्त प्रकरण में कुरैशी परिवार ने निजामपूर पुलिस स्टेशन में पहुंच कर चोटी काटने का मामला अज्ञात के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है जिसकी विस्तृत जांच पुलिस कर रही है .इस दरम्यान बीते कई दिनों से देश के विविध राज्यों में उक्त प्रकार की घटना घटित होने से महिलाओं में भय का वातावरण निर्माण हुआ है जिससे परिवार वालों की नींद उडी हुई है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger