-परमात्मा की स्मृति व भोग स्वीकार के साथ बिन्दु दीदी ने आगंतुको का किया सम्मान
मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी
मीरजापुर। प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा ‘‘प्रभु उपहार भवन’’ शुक्लहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जेल मीरजापुर के अधीक्षक अनिल कुमार राय विशिष्ट अतिथि के रूप में नन्हकू प्रसाद विश्वकर्मा सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत विभाग, अति विशिष्ट अतिथि श्याम आर.एस.एस. के काशी प्रान्त के प्रमुख रहे। सर्वप्रथम संख्या की परम्परा के अनुसार परमात्मा की स्मृति एवं उन्हें भोग स्वीकार संस्था की इंचार्ज परमादरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बी.के. बिन्दु दीदी ने कराया तत्पश्चात् आगंतको का संस्था की ओर से सम्मान किया गया। संस्था में संगमयुग, भेतायुग, छापर युग एवं कलयुग की विशेष झांकी सजायी गयी थी जो अत्यंत ज्ञानवर्द्धक एवं आकर्षण रही। संस्था की बाल कलाकारों द्वारा अत्यंत मनोहारी एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य एवं नाटक का मंचन, प्रस्तुत की गयी। इस कार्यक्रम में बच्चियों, बालको की तैयारी बी.के नीता बहन एवं बी.के. नेहा बहन ने खूब सराहनीय किया। झांकी सजाने एवं हाल में सजाने में बी.के. पप्पू, सतीश, सुनील, प्रफुल्ल, रवि, विष्णु ने अमूल्य योगदान दिया। संस्था की ओर से विशेष भोग की व्यवस्था आगन्तुको एवं सभी के लिए थी, जिसे बी.के. लक्ष्मण, दीपक, बी.के. पम्मी, उर्मिला, आदि के सहयोग से अत्यंत स्वादिष्ट तैयार किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी.के. प्रदीप मिश्रा ने किया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook