-बिरहा गीत सुनने के लिए उमड़ी भारी भीड़
मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी
मीरजापुर। स्वतंत्रता दिवस का अवसर पर पूरे जनपद में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के धूम रही वहीं जगह-जगह लोकगीत, बिरहा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश विकलांग सेवा समिति के तत्वाधान में लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकगीत कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से देश की आजादी और देश को आजादी दिलाने वाले अमर सपूतों की याद में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए आस-पास के लोगों सहित काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। लोक कलाकारों ने अपने कला ओर स्वर के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की उपयोगिता को चित्रित करते हुए गीतों की प्रस्तुति की। इस दौरान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जटा शंकर जहरीला ने कहा कि आज का दिन एक महत्वपूर्ण दिवस है। जंगे आजादी के दिवानों ने देश को आजाद कराने के लिए जो कुरबानी दी है। उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन उनके बताये हुए रास्तों पर चलते हुए देश और समाज की भलाई का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने सभी दिव्यांग साथियों से समाज और देश की भलाई की दिशा में लगने का आह्वान करते हुए एक स्वर में देश के अमर सपूतों को श्रद्धा के साथ नमन करते हुए भारत माता की अमर सपूतों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के पश्चात् सभी में मिष्ठान वितरण किया गया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook