Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। खेल क्रांति अभियान पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरू द्वारा 1 जुलाई 2015 से लगातार प्रतिदिन किये जा रहे पौधरोपण के 777 वें दिन के क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांति निकेतन इण्टर कालेज पचोखरा राजगढ़ में आयोजित बारह मासी आम का पौध रोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण चन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र सिंह, जवाहर लाल, राहुल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, संजय कुमार धूम, राम नारायण सिंह, भोलानाथ सिंह, ध्रुव बिन्दु सिंह, उमाशंकर सिंह, हर्ष नारायण सिंह आदि सहित विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्रीन गुरू द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान सी.ओ. सदर बृजेश त्रिपाठी, छोटे लाल, राकेश कुमार, मोहम्मद आलम, आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन हफीजुर्रहमान ने भी वृक्षा रोपण किया। ग्रीन गुरू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की पहल पर जिले के सभी थानों एवं पुलिस चैकियों पर भी वृहद वृक्षा रोपण करने के संबंध में चर्चा की हुई है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को संतुलित और प्रदूषण से जीवन को बचाने के लिए एक मात्र सरल तरीका ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने आस-पास से लेकर खाली पड़े भू-भाग पर वृक्षारोपण कर इससे बचा जा सकता है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger