Ads (728x90)


-स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया गया सम्मानित

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान


कन्नौज। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान आयोजित सामूहिक राष्ट्रगान से कलेक्ट्रेट परिसर गंुजायमान हो गया। इस मौके पर देश की आजादी और राष्ट्र की एकता की रक्षा करने तथा मजबूत बनाने के कार्य में योगदान देने तथा कभी हिंसा न प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि हमें अपने कार्य और सेवा को पूरे मनोयोग से स्वच्छ ढंग से संपादित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी स्वतंत्रता को अच्छुण बनाये रखना है। भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को अपनाते हुए एकता के सूत्र में बंधे रहना है। उन्होंने शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद दिलाते हुए अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कर्म एवं सेवा को पूर्ण ईमानदारी से करें। यही सभी संबंधों का मूल है। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्र्तगत भारत गंदगी छोडा भारत आतंकवाद छोडो, भारत भ्रष्टाचार छोडो, भारत जातिवाद छोडो, भारत साम्प्रदायिकता छोडो के नारे बुलंद किए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी धर्मपाल सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने मानसिक मन्दित स्कूल आश्रम गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र सरायमीरा में लक्ष्मी महिला शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के द्वारा दिव्यांगों के कल्याण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एवं कान की मशीन व वैशाखी वितरित की गई। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी संतोष पाठक, तनुज त्रिपाठी, रमन कटियार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया


कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों गोवर्धनलाल कनौजिया व राम सनेही पाण्डेय को सम्मानित करते हुए शाल, गीता व प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इसके बाद जनपद के विभिन्न कर्मचारियों विकास कुमार, अनूप सक्सेना, अमित प्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह राघव, मो. शारिक खान को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित गीत नाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसी प्रकार तिर्वा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में 102 व 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इस दौरान सभी ने स्वच्छता के लिए शपथ ली। इस मौके पर अधीक्षक डा. अवधेश कुमार, जिला प्रभारी आकाश जौहरी, कुलदीप सिंह, शिवंिसंह, अमित सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं भारती संस्कृति सेवा सुरक्षा समिति ने ग्राम कनपटियापुर में अनुराग कटियार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएससी के डिस्ट्रिक कोआर्डीनेटर ब्रजेश तिवारी मौजूद रहे। यहां डिजिटल साक्षरता व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सौरभ दुबे, ओमजी ठाकुर, सौरभ अवस्थी, सत्यम, गौरव, गोलेन्द्र आदि मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger