Ads (728x90)

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। थानों में खडे लावारिश वाहनों व अन्य माल की नीलामी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 22, 23 व 24 अगस्त 17 को की जाएगी। बताया गया कि नीलामी प्रक्रिया उप- जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में संपन्न कराई जाएगी। थाना छिबरामऊ, सौरिख व विशुनगढ की नीलामी प्रक्रिया 22 अगस्त 17 को सुबह 10 बजे से होगी। इसी प्रकार कन्नौज व गुरसहायगंज की नीलामी 23 अगस्त 17 को सुबह 10 बजे से तथा कोतवाली तिर्वा व थाना ठठिया की नीलामी प्रक्रिया 24 अगस्त 17 को सुबह 10 बजे से कार्यालय पुलिस अधीक्षक में संपन्न की जाएगी। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट जगदीश प्रसाद ने दी।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger