Ads (728x90)

कासगंज,हिन्दुस्तान की आवाज,अतुल राज यादव

कासगंज-जहां एक ओर मोदी योगी सरकार देश प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त कर कानून राज स्थापित करने के लिए चोटी से एड़ी तक का जोर लगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं के जनप्रतिनिधि कासगंज जिले में कानून को हाथों में लेकर खुलेआम सट्टा कारोबार बड़ावा दे रहे हैं। जिले में आलम यह है कि गली मोहल्लों में खुलेआम सरकारी दुकानों की तरह सट्टे की विसाखतें खुली हुई हैं।ऐसी ही तस्वीरें देख कर योगी के सरकार के कैबिनेट मंत्री दातों तले अंगुलियां दबा गए, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियो और अधिकारियों को यह सटटा बाजार आज तक दिखाई नहीं दिया।
विओ-टेलीवीजन की स्क्रीन पर दिखाई दे रही तस्वीरें ये कोई सरकारी कार्यालय की नहीं है, बल्कि यह जिलामुख्यालय कासगंज कोतवाली इलाके में सहावर गेट इलाके में चल रहे सट्टे की खाईवाडी की है।जब सटटे की खाईवाडी पर कैमरा चला तो लोग कैमरे से छिपकर भगाने लगे, लेकिन सफेदपोशधारी के संरक्षण में चला रहे सटटा संचालक नहीं भगा।सत्ताधारी नेताओ का संरक्षण प्राप्त संचालक खुलेआम पूरे जिले भर में बेखौफ होकर सरकारी दुकानों की तरह कबूतर बाजी और सटटे की दुकानें चला रहे हैं। राज्य सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बांढ दौरे के दौरान कुछ भाजपा नेताओं ने भी इस मामले की जानकारी और तस्वीरें दिखाई तो वह दांतों तले उंगलियां दबा गए और उन्होंने स्थानीय डीएम, एसपी को तत्काल प्रभाव से सटटा बाजार को बंद करने के निर्देश दिए।साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी कड़ी चेतावनी दी,लेकिन इस सट्टे के पीछे योगी के सरकार के जनप्रतिनिधियों का भी हाथ बताया जा रहा है।
वाइट-धर्मपाल सिंह सिंचाई मंत्री राज्य सरकार।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger