-पट्टे की भूमि की पैमाइश के लिए मांग रहे सुविधा शुल्क-कार्यवाही न होने पर ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान
ठठिया/कन्नौज। ठठिया क्षेत्र के ग्रामसभा जैनपुर के वर्तमान लेखपाल सत्यपाल के ऊपर रिश्वत का जादू इस कदर हावी है कि जिलाधिकारी महोदय का आदेश भी नहीं मान रहे।
क्षेत्र सिकवापुर निवासी राकेश पुत्र कन्हैयालाल ने अपनी मां के नाम आठ वर्ष पूर्व कृषि भूमि के पट्टा की पैमाइश का प्रार्थना पत्र तहसीलदार तिर्वा को दिया था, जिस पर तहसीलदार ने लेखपाल को पैमाइश का आदेश दिया। एक सप्ताह तक लेखपाल टाल मटोल करते रहे। इसी बीच भूमाफियों से सांठगांठ कर मोटी रकम लेकर पूर्व में राजस्व परिषद इलाहाबाद में चला मुकदमा जोकि वर्ष 2014 तक चला है के दस्तावेज लगाकर एसडीएम तिर्वा को गुमराह कर पैमाइश रोकने का आदेश करवा लिया। इसके बाद राकेश ने राजस्व परिषद इलाहाबाद से 2016 का तलाश पता निकलवाकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर 17 अगस्त 17 को पैमाइश का आदेश लिख दिया लेकिन लेखपाल नहीं आया और राकेश से फोन पर कहा कि तुमने जो प्रार्थना पत्र दिया है उस पर क्या रिपोर्ट लगा दूं। सुविधा शुल्क की बात रखने पर लेखपाल ने सामने बुलाया। जिसे राकेश ने रिकार्ड कर लिया। सामने पहुंचने पर लेखपाल ने पांच हजार रूपए की मांग की। इसी तरह से जैनपुर निवासी श्यामबाबू, हरिपाल सिंह पुत्रगण लालता प्रसाद से पट्टा की भूमि नापने के लिए चार-चार हजार की मांग की। इस संबंध में राकेश, श्यामबाबू व हरिपाल सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल की शिकायत की। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति मंे एडीएम ने तहसीलदार तिर्वा व एसओ ठठिया को पैमाइश का आदेश दिया। थाने पर आयोजित समाधान दिवस मंे उक्त प्रार्थना पत्र दिया तो लेखपाल ने जिलाधिकारी का आदेश मानने से इंकार करते हुए कहा कि मैं पैमाइश नहीं करूंगा। पीडित ग्रामीणों का कहना है कि भूमि की पैमाइश कर हमे नहीं दी गई और दोषी लेखपाल के खिलाफ कडी कार्यवाही नहीं हुई तो आमरण अनशन के लिए विवश होंगे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook