Ads (728x90)

बदायूं ,हिन्दुस्तान की आवाज,योगेंद्र सिंह

बदायूं ,कस्बा दहगवां में प्रथम अगमन पर कस्वा वासियाे ने सदर विधायक का डोल नगाड़े बजाकर फूल मालाओ से किया स्वागत ।
थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवाॅ मे सदर विधायक महेश चंद गुप्ता के प्रथम अगमन व पैतृक गांव मे सुबह से ही स्वागत मे कस्बा वासी भीषण गर्मी के मौसम मे तैयारी मे कस्बा वासी जुट गए । विधानसभा के चुनाव मे कड़ी मेहनत से भारी मतों से जीत हासिल कर बदायूॅ के साथ साथ पैतृक गांव कस्बा दहगवाॅ का भी नाम रोशन किया । कस्बा वासी की शनिवार सुबह से ही सदर विधायक के दर्शन को आखें तरस रही थी ।
शनिवार को बदायूॅ से अपने जबर्दस्त काफिले के साथ चल पडे उझानी हजरतगंज मुजरिया मटकुली सहसबान सिलहरी उस्मानपुर नैनोलबाग बाला दादरा जगह जगह कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया और दोपहर के बाद लगभग चार बजे काफिले साथ अपने गाँव कस्बा दहगवाॅ पहुंचे जहा पर पहले से इंतजार कर रहे डोल नगाड़े बजा कर कस्बा वासियाे ने जोरदार स्वागत किया ।
सदर विधायक महेश चंद गुप्ता चुनाव जीतने के बाद अपने गाँव प्रथम अगमन पर बोले और मोदी सरकार के द्वारा किये गये कार्य जनता के बीच जाकर कार्यकर्ता बताये । 2019 मे मोदी को वोट देने की अपील की । पंडाल मे जयश्री राम के नारे गूजे । मा बीएलवर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र, मा जितेंद्र सक्सैना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता पूर्व प्रधान मंयक गुप्ता जफर अली राजेंद्र प्रसाद कल्लू दादा बाबूराम कश्यप अंकित गुप्ता नामित गुप्ता
मा भगबान स्वरूप चरनसिह यादव राजकुमार मेधावी यादव संगम गुप्ता अमित कुमार अंकुश गुप्ता कालीचरन वेदप्रकाश राणा होमसिहॅयादव उमेशचन्द्र शर्मा कुवरपाल सन्तोष गुप्ता राजू गुप्ता सुधीर कुमार आदि कस्बा वासी मौजूद रहे ।

पूर्व की बात करे तो सदर विधायक महेश चंद गुप्ता अपने पिता के साथ कपडे की दुकान लेकर बाजारों मे जाया करते थे । जमीन से जुड़ी राजनीति मे पैतृक गांव से लेकर दूसरी बार सदर विधायक बने है ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger