मैडल प्राप्त छात्रा के साथ कोच
-कुमीते में गोल्ड व काॅंता में कांस्य पदक
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहानकन्नौज। इंटरनेशनल सोतोकाई कराटे डू की क्लास की 11 वर्षीय छात्रा तेजस पाल ने इन्टरनेशनल सोतोकाई कराटे डू चैम्पियनशिप 2017, बैटल आॅफ चैम्पियन्स, अमृतसर पंजाब में कराटे प्रतियोगिता मंे 11 वर्षीय-35 किग्रा वर्ग में कुमीते में गोल्ड मैडल एवं काॅंता में कांस्य मैडल प्राप्त कर जनपद का गौरव बढाया है।
सेन्सई योगेन्द्र कुमार व सुनीति शर्मा ने बताया कि गत एक वर्ष से छात्र व छात्राओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। साथ ही आत्मरक्षा के गुर भी सिखा रहे हैं। शहर के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी 11 वर्षीय छात्रा तेजस पाल ने 28, 29 व 30 जुलाई 2017 को आयोजित प्रतियोगिता में पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भारत सहित ईरान, भूटान, नेपाल, अमेरिका, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैण्ड, अफ्रीका आदि देशों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व भी तेजस कानपुर की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड व सिल्वर मैडल्स हासिल कर चुकी है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
Post a Comment
Blogger Facebook