-अधिशाषी अभियंता से की शिकायत
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहानकन्नौज। आबादी में मौजूद ग्रामीण के खेत से हाईटेंशन लाइन डालने को लेकर ग्रामीण ने अधिशाषी अभियंता को शिकायती पत्र सौंपा है।
सदर कोतवाली के कपूरपुर कटरी ग्राम निवासी अवधेश कुमार पुत्र राधेश्याम ने प्रार्थना पत्र में कहा कि गांव की आबादी में खेत है। जिस पर वह मकान बनाना चाहता है लेकिन मौरंग आदि नहीं मिल पाने के कारण अभी तक मकान नहीं बना सका। अब बिजली विभाग ने उपरोक्त खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन डालने की तैयारी कर ली है। इससे काफी आर्थिक क्षति पहुंच रही है। वहीं मकान बनाना भी मुश्किल हो जाएगा। पीडित ग्रामीण ने मामले की जांच कर अन्यत्र से बिजली लाइन डालने की मांग की है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook