Ads (728x90)

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। तिर्वा के ग्राम बहसार में स्थित इलाहाबाद बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उप्र भूमि सुधार निगम द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को जूट उत्पाद का 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में जूट आर्टिसन्स गिल्ड एसोसिएशन लखनऊ के प्रशिक्षक एमपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को पालीथिन से हो रहे नुकसान के कारण जूट का प्रयोग तेजी से बढ रहा है। इसका निर्माण कर महिलाएं अपना जीवन संवार सकती हैं। संस्थान के निदेशक आरएन सिंह ने कहा कि खूबसूरत डिजाइनांे से बने जूट के बैग, टिफिन बैग, बोतल बैग सभी को आकर्षित करते हैं। फाइल फोल्डर की मांग भी बढने लगी है। भूमि सुधार निगम के परियोजना प्रबंधक डा. आरपीएन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण पश्चात महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके चयनित व्यवसाय के अनुसार जूट उत्पाद बनाने हेतु मशीन व कच्चा माल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण एवं संचार संगठक नीरज श्रीवास्तव ने जूट उत्पाद के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर होने पर जोर दिया। इस मौके पर भूमि सुधार निगम के जिला समन्वयक उदय सिंह, बीडीओ अमित कुमार, श्याम आनन्द वर्मा, मनीष जैन, साधना कटियार, सरिता यादव, आशा शर्मा, दीपक कुमार, मृदुल कुमार, शशि कुमार आदि मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger