Ads (728x90)

-अमर सपूतों को श्रद्वासुमन अर्पित कर किया गया नमनः
-ध्वाजारोहण के साथ निकाली गई प्रभातफेरी



मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी


मीरजापुर। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जनपद के नगरी एंव ग्रामीण इलाकों में हर्षो उल्लास एंव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी सरकारी व अर्धसरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण करते हुए देश के अमर सपूतों को श्रद्वापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमनः किया गया। विद्यालयों में ध्वाजरोहण के साथ विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने के साथ स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। सीटी विकास खंड़ के खजुरी गांव स्थित साई रमा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले अमर सपूतों को श्रद्वा पूर्वक याद करते हुए देश की एकता अखंड़ता की वचनवद्वता दुहराई गई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष पत्रकार राजनराज शर्मा ने कहा आजाद भारत में आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे है इसके लिए भारत माता के अमर सपूतों ने एक बड़ी कुर्बानी दी गई है। ध्वजारोहण के साथ ग्रामीणों में मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर संतोष कुमार, हिमांशु शर्मा, मेवा यादव, सावित्री देवी, बालकिशुन, गणेश दुबे इत्यादि उपस्थित रहे। साई कान्हा डेयरी फार्म खजुरी में स्वतंत्रता दिवस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार तिलक राज शर्मा ने पौध रोपण करते हुए देश की आजादी पर विस्तार से चर्चा किया। इसी क्रम में परवां राजधर गांव स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर डा. अविनाश चन्द्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती एवं देश के अमर सपूतों के चित्र पर पुष्पअर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्घ कर दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले तथा विद्यालय के होनहार बच्चों को पुरस्कार वितरित कर पुरस्कृत करते हुए कहा कि देश के भावी कर्णधारों के कंधों पर भारत का भावी भविष्य निर्भर है। उन्हांेने विद्यालय के पठन पाठन से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के प्रबंधक पत्रकार घनश्याम ओझा ने उपजिलाधिकारी को अशोक चिन्ह और मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश पाल, धर्मेन्द्र मौर्या, अनस अहमद, अजय श्रीवास्तव, सुमित्रा, सपना, सावित्री देवी, सोमारू प्रसाद, अगनू प्रसाद इत्यादि मौजूद रहे। इसी प्रकार छानबे विकास खण्ड के बिहसड़ा कला गांव में प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल ने ध्वजारोहरण करते हुए देश के अमर सपूतों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भारत माता के अमर सपूतों ने अंग्रेजो के दांत खट्टे करते हुए देश को आजादी दिलाने का काम किया। प्राण त्याग दिये पर देशहित से परे हट समझौता करना स्वीकार नहीं किया। भारत माता के इन वीर जवानों से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए बल्कि इनके पग मार्गो पर चलते हुए देश समाज की भलाई का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों को सम्बोधित करते हुए देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय परिवार सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।71वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में नवनिर्मित 68 आगनवाडी केन्द्रो को पूर्ण कर संबंधित ग्राम प्रधान, सुपरवाइजर, आगनवाड़ी कार्यकत्र्री की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। विदित है कि जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने पहले से ही जिला कार्यक्रम अधिकारी व संबंधित निर्माण एजेन्सी को निर्देशित करते हुए कहा था कि जनपद में निर्माणाधीन 84 आगनवाड़ी केन्द्रों के कार्य में तेजी लाकर पूर्ण कराया जाये। जिसमें से 68 आगनवाडी केन्द्रो को पूर्ण कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी निर्देश के क्रम में ध्वजारोहण किया गया। पिरपरवां गांव स्थित सनबीन कान्वेंट स्कूल परिसर में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया गया। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मुख्यालय स्थित राज मीडिया सेंटर पर स्वतंत्रता दिवस अवसर पर अमर शहीदों को याद करते हुए उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तिलकराज शर्मा ने ध्वजारोहण करते हुए देश के बलिदानी वीरों की जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में कलमकारों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। संचालन करते हुए सन्तोष देव गिरि ने आजादी के पर्व की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गणेश दुबे, राजनराज शर्मा, सुजीत वर्मा, वसीम खां, मनीष सिंह, अंजान मित्र, सुनील कुमार, घनश्याम ओझा, जितेन्द्र बहादुर सिंह, विद्या सागर आदि मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger