-बीडीओं कोन व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि
मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी
मीरजापुर। प्रमुख सचिव पिछडा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेेश महेश कुमार गुप्ता ने विकास खण्ड़ कोन एवं थाना चिल्ह का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विभिन्न प्रकार के पेंशनो का सत्यापन समय से न करने पर खण्ड़ विकास अधिकारी कोन को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के लिए निदेशक समाज कल्याण को संस्तुति करने को कहा। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पेंशन सत्यापन के लिए वृद्धा पेंशन के 268 आवेदन विधवा 88 तथा विकलांग पेंशन के 37 सत्यापन के लिए भेजा गया था, जिसमें अभी तक वृद्धा पेंशन 268 आवेदनो का सत्यापन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में 30 जून 2017 तक चयनित सभी आवेदनो का सत्यापन कर संबंधित विभाग में भेज देना था। जिसमें विधवा तथा विकलांग के लाभार्थी सत्यापन न होने के कारण पेंशन पाने से वंचित रह गये, जिसकी मानीटरिंग खण्ड़ विकास अधिकारी द्वारा नहीं की गयी न ही इसे गंभीरता से लिया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 693 के सापेक्ष 688 लाभार्थियों को ही प्रथम किश्त भेजा गया 5 लाभार्थी प्रथम किश्त पाने से वंचित रह गये, जो घोर लापरवाही मानते हुए प्रमुख सचिव ने इन दोनों अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की। प्रमुख सचिव ने खण्ड़ विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त एडीओ के साथ साप्ताहिक बैठक करें तथा परियोजना निर्देशक डीआरडीए व जिला विकास अधिकारी समय समय पर ब्लाक का निरीक्षण कर मानीटरिंग करें। निरीक्षण के दौरान राज्य वित्त आयोग (क्षेत्र पंचायत) मद में 38 लाख रूपया पिछले 5 माह से ब्लाक में पड़ा हैं जिसका अभी तक व्यय नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों का जी0पी0एफ0 पास बुक, सरबीस बुक बेरिफिकेशन सहित अन्य पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात प्रमुख सचिव पिछडा वर्ग कल्याण ने कोन ब्लाक व थाने का निरीक्षण करने के बाद पटेहरा विकास खण्ड़ के अन्तर्गत निर्माणाधीन पटेहरा में दिव्यांगो के लिए बन रहे विद्यालय तथा दीननगर दृष्टिबाधित स्पर्ष राजकीय बालिका इण्टर कालेज का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने सीमेन्ट, ईट सहित अन्य सामग्री का निरीक्षण किया गया जो मानक के अनुसार संतोषजनक पाये गये। दोनांे विद्यालय पैक्सफेड़ एजेन्सी द्वारा बनायी जा रहीं हैं। उन्होंने संबंधित एजेन्सी को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके बाद प्रमुख सचिव जिला अस्पताल में पहुंचकर वहां के कार्यकलाप के बारे में प्रमुख अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। ओपीडी के बारे में पुछे जाने पर बताया गया कि प्रतिदिन लगभग 1,000 से 1500 मरीज ओपीडी में देखे जाते हैं प्रमुख सचिव ने अल्ट्रासाउण्ड़, एक्सरे मशीन सहित अन्य मशीनों के बारे मे जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि मरीजो व उनके परिजनो के साथ मधूर व्यवहार किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे, पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, नगर मजिस्ट्रट देवेन्द्र प्रताप मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश यादव, उप जिलाधिकारी सदर अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मड़िहान सविता यादव, परियोजना निदेशक डा. हरिचरन सिंह, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook