Ads (728x90)


अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देते कर्मचारी


कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। कर्मचारी परिषद प्रांतीय कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मेरठ के तहसीलकर्मियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही में आयुक्त मेरठ मण्डल को दोषी ठहराते हुए निंदा की है।

ज्ञापन में कहा गयाकि आयुक्त मेरठ मण्डल डा. प्रभात कुमार ने तहसील सदर के लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को भयाकान्त करते हुए निराधार एवं मनगढन्त तथ्यों के आधार पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, रण सिंह, नायब नाजिर देवेश नन्दन, राजस्व लिपिक और पेशकार न्यायालय तहसीलदार सदर आकाशदीप के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मामले में मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने मेरठ प्रकरण की घोर निन्दा करते हुए मांग की कि संदर्भित अपराध संख्या 0178 को मूलरूप में वापस लिया जाए। संदर्भित शासनादेश का अनुपालन न करने तथा शासन के निदेर्शों का सम्मान न करने के कारण डा0 प्रभात कुमार , मेरठ का स्थानान्तरण यथाशीघ्र किया जाये एवं उदयवीर सिंह नायब तहसीलदार तहसील सदर मेरठ को निलम्बित किया जाये। इस दौरान सुल्तान आलम खां, राजेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger