Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। प्रमुख सचिव पिछडा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेेश महेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को आज ब्लाक निरीक्षण के बाद थाना चिल्ह पहुॅचकर निरीक्षण किया। इस दौरान जी0डी0 रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर सहित थाने की अन्य आवश्यक पत्रावलियों का विन्दुवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि पुराने लावारिस वाहन को नियमानुसार निष्प्रोज्य करने की कार्यवाही की जाये। इस दौरान पुरूष एवं महिला बैरक स्टोर, आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया। प्रमुख सचिव के द्वारा बीसीएनबी का रजिस्टर मागा गया तथा बी0सी0एन0बी0 का फुल फार्म एस0ओ0 से पुछने पर उनके द्वारा फुल फार्म की जानकारी बताये न जाने पर प्रमुख सचिव द्वारा स्वयं फुल फार्म बताया गया। उन्होने कहा कि इस रजिस्टर के कवर पेज पर विलेज क्राइम नोट बुक भी लिखा जाये, ताकि सभी को जानकारी हो सके।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger