-एसडीएम सदर को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहानकन्नौज। समायोजन रद्द होने से खफा शिक्षामित्रों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करने के बाद लोहिया चैराहा जीटी रोड पर जाम लगा दिया और कलेक्ट्रेट का घेराव कर अपनी मांगे दोहराई और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
शिक्षामित्रों का कहना है कि विगत 16 वर्षों से लगातार प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 25 जुलाई 17 के अनुपालन में अध्यादेश लाकर नया कानून बनाया जाए। नया अध्यादेश आने तक प्रदेश के समायोजित शिक्षकों /शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के समान वेतन दिया जाए। शिक्षामित्रों के लिए उचित निर्णय लिया जाए जिससे शिक्षामित्रांे का भविष्य सुरक्षित हो सके। इस दौरान शिक्षामित्रों ने लोहिया चैराहा पर जीटी रोड जाम करते हुए प्रदर्शन किया। जिससे जीटी रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर अरूण कुमार को ज्ञापन देकर शिक्षामित्रों ने अपनी समस्या बताई। एसडीएम के आश्वासन पर शिक्षामित्रों ने जाम खोल दिया। इसके बाद एकत्र शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट पहुंचे और सडक जाम कर नारेबाजी की। इस दौरान कई शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला शिक्षामित्र बेहोश हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मौके पर सौरभ यादव, अखिलेश पाठक, अजीत दीक्षित, मानवेन्द्र सिंह सहित सैकडों शिक्षामित्र मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।
Post a Comment
Blogger Facebook