Ads (728x90)

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। स्वच्छ भारत मिशन के अन्र्तगत सभी अपने घरो में शौचालय का निर्माण कराएं और अपने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल पढने अवश्य भेजें। उपरोक्त निर्देश जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने विकास खण्ड उमर्दा के जिनौठी गांव में आयोजित चैपाल में दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो ग्रामीण सक्षम नहीं है वह सरकार द्वारा दी जा रही 12000 अनुदान राशि से जल्द शौचालय बनवाकर स्वच्छता का मार्ग अपनाएं। उन्होंने ग्राम वासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। आंगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मिड डे मील में गुणवत्ता एवं बच्चों को दी जा रही मुफ्त किताबों के बारे में जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जीवन ज्योति योजना के बारे में अवगत कराया। मुख्य पशु चिकित्सक ने पशुओं में होने वाली बीमारियों से अवगत कराया। कृषि निदेशक ने ऋण माफी की योजना के बारे में बताया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger