Ads (728x90)

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। ट्रेन से गिरकर वरिष्ठ पत्रकार की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पत्रकारों में शोक की लहर दौड गई। घटना की खबर फैलते ही पत्रकार के आवास पर शुभ चिंतकों व जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दैनिक समाचार पत्र के तहसील छिबरामऊ संवाददाता संतप्रकाश चतुर्वेदी मंगलवार को किसी काम से ट्रेन पर सवार होकर फर्रूखाबाद जा रहे थे। गुरसहायगंज रेलवे क्रासिंग के समीप संतुलन बिगडने से वह ट्रेन से नीचे आ गिरे। इससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड गई। कई पत्रकार, जन प्रतिनिधि व शुभचिंतकों के उनके आवास पर पहुंचकर पीडित परिजनो  को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger