Ads (728x90)

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। लुधपुरी स्थित बाबा जगन्नाथ मंदिर परिसर में बजरंग दल की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 अगस्त 17 को अखण्ड भारत निर्माण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला संयोजक आशीष राठौर ने बताया कि भारत के समय-समय पर विभाजन हुए आज हिन्दुत्व समाप्त करने को विदेशी ताकतें कोशिश कर रही हैं। लेकिन समाज में हमारा संगठन सदैव धर्म कार्य में हनुमान बनकर रक्षक का कार्य कर रहा है। यदि हमारे देश के सभी नागरिक चीनी सामान खरीदने के विरोध करें तो आंखे तरेर रहे चीन को उसकी औकात पता लग जाएगी। यदि सभी देशवासी स्वदेशी अपनाएं तो भारत को विश्व गुरू बनने से कोई रोक नहीं सकता। बैठक में 14 अगस्त को अखण्ड भारत निर्माण दिवस मनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा, विनय कटियार, रोहित तोमर, जिलाध्यक्ष गौरक्षा समिति वीपी शर्मा, राहुल शंखवार, सौरभ राठौर, आशीष राठौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger