-अच्छा कार्य करने वाले चौकीदार को पुरूस्कृत करते एएसपी
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त ग्राम चौकीदारों की बैठक ली और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित बाबू को चौकीदारों की समस्याएं तीन दिवस से सात दिवस में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्प लाइन नंबर जारी करते हुए चौकीदारों से कहा कि यदि थाने पर उनकी समस्या का समाधान न हो तो वह सीधे इस नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी ग्राम में अवैध कारोबार हो रहा है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे समय से कार्यवाही हो सके। एसपी ने कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और वह मुख्य कडी हैं। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले ग्राम चौकीदारों को पुरूस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द्र गोस्वामी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook