Ads (728x90)

नवागन्तुक अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार ने संभाला कार्यभार

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। नवागन्तुक अधिशाषी अभियंता विद्युत संतोष कुमार ने कार्यभार ग्रहण करते हुए विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत कनेक्शन प्रक्रिया को अत्यधिक सरल बनाया जाएगा। जल्द ही शिविर लगाकर विद्युत कनेक्शन किए जाएंगे।
अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को मुफ्त मेें विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं अन्य उपभोक्ताओं को कनेक्शन की धनराशि किस्तों में अदा करने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्वाध रूप से बिजली प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता समयसीमा में अपना विद्युत बिल जमा कराएं। बडे बकाएदारों के नाम सार्वजनिक कर वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि बडे सरकारी बकाएदारों को भी विद्युत बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जो उपभोक्ता विद्युत बिल जमा नहीं कर रहे हैं। उनका संयोजन निरस्त कर कार्यवाही की जाएगी। विद्युत चोरी रोके जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जनता की भी जिम्मेदारी है। हालांकि विद्युत चोरी रोकने के लिए नित्य विद्युत विच्छेदन टीम कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger