Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी


मीरजापुर। जिले के पटेहरा चैकी क्षेत्र में एक सफारी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिससे उसमें सवार तकरीबन आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात छोड़ दिया गया। शुक्रवार को पटेहरा स्थित नहर के समीप से गुजर रही एक सफारी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने 100 नंबर पर देने के साथ स्वयं बचाव एंव राहत कार्य में जुट गए तब तक मौके पर पटेहरा चैकी प्रभारी जयशंकर यादव भी पहुंच गए और लोगों के सहयोग से सफारी में वार सभी लोगों को बाहर निकलवाकर उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger