Ads (728x90)

-परवाराजधर गांव स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में लगी पाठशाला

-फिल्म और रंगकर्मियों ने बच्चों से किए स्वच्छता संबंधित सवाल-जवाब

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने की दिशा में तथा इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के उदे्श्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत सीटी विकास खंड़ के परवा राजधर गांव में एलईडी वैन के माध्यम से स्कूली बच्चों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। गांव स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में फिल्म के माध्यम से स्कूली बच्चों को स्वच्छता अभियान की उपयोगिता पर बल देते हुए कई सवाल किए गए जिसका बच्चों ने बड़े ही सधे अंदाज में जवाब देते हुए स्वच्छता की बारिकीयों से रूबरू होते हुए स्वच्छता का पाठ पढ़ा। बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित एलईडी वैन के माध्यम से इन दिनों गांव-गांव में लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत खुले में शौच बंद करने अपने आसपास गंदगी न करने तथा स्वच्छता के आधार को धार देने की बात कहीं जा रही है इसी क्रम में परवाराजधर गांव में इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालयों के बच्चों और आसपास के जुटे ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए खुले में शौच आदि से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों और इसके बचाव के उपाय बताते हुए स्वच्छता पर बल दिया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छता वैन में सवार टीम के रंगकर्मी अनुपम पांडेय, अमरेश तिवारी, दीपक वर्मा, कमल मिश्रा, अंकित पांडेय आदि प्रमुख ने फिल्म के माध्यम से तथा लद्यु नाट्क के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताते हुए स्वच्छता के फायदे गिनाये। कहा स्वच्छ हम और आसपास है तो बेहतर जीवन हमारा आज और कल है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुटे रहे। इस मौके पर डीपीआरओं बालेशधर द्विवेदी, प्र्रधानाध्यापक क्षमानंद दुबे, एडीओं पंचायत विजय कुमार मौर्या, प्रधान शंकुतला  देवी, स्वच्छता संयोजक बीसी मनीष पांडेय, खंड प्रेरक संजय त्रिपाठी, पूर्व प्रधान राजेन्द्र प्रसाद, सहायक शिक्षक रीता शर्मा, शिवानी शर्मा, नोडल संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger