-पुलिस जुटी छानबीन में, पूरा शरीर पड़ा काला
मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरीमीरजापुर। अहरौरा थाना छेत्र के भईसाखोह जंगल नाले के समीप एक 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवती कहां की है तथा उसकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई है पता नहीं चल पाया है। युवती काले कलर की कट समीज दुपट्टा और काले रंग की लैगी पहनी हुई है। राहगीरों की माने तो उसे हरे कपड़े में लपेट कर कोई मारकर फेक गया है। शव की शिनाख्त अभी नही हो पायी है। उसके दोनों कलाइयों में लाल काले रंग की चूड़ियां हैं। शव से बदबू भी आ रही थी। बाये हाथ में चूड़ियों के बीच में लाल रंग के धागे में मोती गुहा हुवा है और उसमें छोटी सी गणेश जी की मूर्ति लगा हुवा है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव में कीड़े पड़ गए हैं, जिससे शव के पास कोई फटकना भी नहीं चाह रहा है जिसे देख प्रतीत हो रहा है कि शव 4-5 दिन पुराना है। शव पूरी तरह से काला पड़ गया है। राहगीरों ने इसकी सूचना अहरौरा एसओ प्रवीण कुमार सिंह को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। युवती की शिनाख्त की जा रही है। समझा जाता है कि उसकी हत्या कर लाश को यहां लाकर पहाड़ियों के बीच फेंक दिया गया है। शव को लेकर जहां तरह-तरह की चर्चा है वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook