Ads (728x90)

मुंबई, मध्य रेल के ठाकुर्ली स्टेशन के पास दिनांक 20.08.2017 को सुबह 09.15 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक सभी 6 लाइनों पर सडक ऊपरी पुल (ROB) के गर्डर लॉंच हेतु ट्राफिक एवं पावर ब्‍लाक परिचालित किया जायेगा। ब्‍लाक का विवरण निम्‍नानुसार है।

डोंबिवली-कल्याण के बीच डाऊन एवं अप स्‍लो लाइन, डाउन एवं अप फास्‍ट लाइन तथा 5वी एवं 6 वीं लाइन पर 9.15 बजे से 12.45 बजे तक


उपनगरीय सेवाओं का परिचालन 

सुबह 9.10 बजे से 12.50 बजे तक कल्‍याण - डोंबिवली के बीच उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 08.36 बजे से सुबह 11.34 बजे तक कसारा/आसनगांव/टिटवाला के लिए छूटनेवाली डाऊन लाइन की सभी सेवाएं निरस्‍त रहेगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 08.29 बजे से सुबह 11.50 बजे तक तथा अंबरनाथ/बदलापुर/कर्जत के लिए छूटनेवाली डाऊन लाइन की सभी सेवाएं निरस्‍त रहेगी।
कसारा/आसनगांव/टिटवाला से सुबह 08.30 बजे से दोपहर 12.21 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटनेवाली अप लाइन की सभी सेवाएं निरस्‍त रहेगी।
अंबरनाथ/बदलापुर/कर्जत से सुबह 08.53 बजे से दोपहर 12.22 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटनेवाली अप लाइन की सभी सेवाएं निरस्‍त रहेगी।


दिनांक 20.8.2017 को एक्सप्रेस गाडियों का निरस्तीकरण
12124/12123 पुणे-मुंबई-पुणे डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस
12110/12109 मनमाड-मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस
12118/12117 मनमाड-मुंबई-मनमाड गोदावरी एक्सप्रेस


दिनांक 20.8.2017 को शार्ट-टेर्मिनेशन की गई एक्सप्रेस गाड़ियाँ
दिनांक 20.8.2017 को दोपहर 12.00 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचने वाली 12140 नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस को नासिक रोड पर शार्ट-टेर्मिनेट किया जाएगा।
दिनांक 20.8.2017 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दोपहर 15.00 बजे प्रस्थान करने वाली 12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस नासिक रोड से 18.35 बजे प्रस्थान करेगी।


दिनांक 20.8.2017 को नासिक / पुणे की ओर से मुंबई पहुंचने वाली मेल/एक्‍सप्रेस गाडियों को कल्‍याण से पहले रेगुलेट किया जायेगा जिससे ये गाड़ियाँ अपने गंतव्‍य स्‍थान पर पुन:निर्धारित समय पर निम्‍नानुसार पहुंचेगी।


1. गाडी संख्‍या 12321 हावडा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई मेल वाया छियोकी 14.00 बजे पहुंचेगी। (निर्धारित समय 11.25 बजे)( दादर पर शार्ट-टेर्मिनेट किया जाएगा)
2. गाडी संख्‍या 13201 राजेंद्र नगर – लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस एक्‍सप्रेस 14.00 बजे पहुंचेगी (निर्धारित समय 11.30 बजे)
3 गाडी संख्‍या 12168 वाराणसी – लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस एक्‍सप्रेस 14.15 बजे पहुंचेगी (निर्धारित समय 12.25 बजे)
4. गाडी संख्‍या 12072 जालना – दादर जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस 14.50 बजे पहुंचेगी (निर्धारित समय 12.30 बजे)
5. गाडी संख्‍या 12812 हटिया – लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस एक्‍सप्रेस 14.50 बजे पहुंचेगी (निर्धारित समय 13.35 बजे)
6. गाडी संख्‍या 11094 वाराणसी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई महानगरी एक्‍सप्रेस 15.15 बजे पहुंचेगी (निर्धारित समय 14.15 बजे)
7. गाडी संख्‍या 12294 इलाहाबाद – लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस दुरंतो एक्‍सप्रेस 15.00 बजे पहुंचेगी (निर्धारित समय 14.50 बजे)
8. गाडी संख्‍या 11014 कोईम्‍बटूर – लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस एक्‍सप्रेस 14.40 बजे पहुंचेगी (निर्धारित समय 14.30 बजे)


दिनांक 20.8.2017 को पुणे की ओर से मुंबई आनेवाली अप मेल/एक्‍सप्रेस गाडीयॉं वाया कर्जत -पनवेल-दिवा होकर चलाई जायेगी एवं अपने गंतव्‍य स्‍थान पर 10 से 40 मिनट देरी से पहुंचेगी। (कल्याण उतरने वाले यात्रियों के लिए निम्नलिखित गाडियाँ दिवा स्‍टेशन पर रूकेगी)


1. गाडी संख्‍या 17221 काकीनाडा पोर्ट - लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस एक्‍सप्रेस
2. गाडी संख्‍या 11024 कोल्‍हापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई सह्याद्री एक्‍सप्रेस
3. गाडी संख्‍या 17032 हैद्राबाद-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई एक्‍सप्रेस
4. गाडी संख्‍या 11042 चैन्‍नई-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई एक्‍सप्रेस


मुंबई से साऊथ-इस्‍ट जानेवाली डाउन मेल/एक्‍सप्रेस गाडी वाया दिवा-पनवेल-कर्जत होकर चलाई जायेगी (कल्याण स्टेशन से यात्रा वाले यात्रियों के लिए निम्नलिखित गाडियाँ दिवा स्‍टेशन पर रूकेगी)


1. गाडी संख्‍या 11029 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-कोल्‍हापुर कोयना एक्‍सप्रेस


दिनांक 20.8.2017 को कर्जत-लोनावला की ओर जानेवाली डाऊन मेल/एक्‍सप्रेस गाडी को पुन:निर्धारित किया जायेगा जिस्का विवरण निम्‍नानुसार है:-
1. गाडी संख्‍या 17222 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस - काकीनाडा पोर्ट एक्‍सप्रेस अपने पुन:निर्धारित समयानुसार लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से 13.00 बजे छूटेगी (निर्धारित समय 10.55 बजे)।


दिनांक 20.8.2017 को कसारा-नासिक की ओर जानेवाली डाऊन मेल/एक्‍सप्रेस गाडीयॉं पुन:निर्धारित किया जायेगा जिस्का विवरण निम्‍नानुसार है:-

1. गाडी संख्‍या 11055 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्‍सप्रेस अपने पुन:निर्धारित समयानुसार लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से 12.00 बजे छूटेगी (निर्धारित समय 10.55 बजे)।
2. गाडी संख्‍या 12542 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्‍सप्रेस अपने पुन:निर्धारित समयानुसार लोममान्‍य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे छूटेगी (निर्धारित समय 11.10 बजे)।
3. गाडी संख्‍या 12869 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस अपने पुनःनिर्धारित समयानुसार 11.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से प्रस्थान करेगी (निर्धारित समय 11.05 बजे)।
4. गाडी संख्‍या 11061 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस मुंबई – दरभंगा एक्सप्रेस अपने पुनःनिर्धारित समयानुसार 12.25 बजे लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी (निर्धारित समय 12.15 बजे)।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger