Ads (728x90)


-क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के जनपद में न रहने की शिकायत पर जताई कड़ी नाराजगी


मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मुरली मनोहर लाल ने निर्माणाधीन स्टेडियम व महिला पालीटेक्निक पहुंचकर कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के जनपद में न रहने की शिकायत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में रहकर युवाओं क खेल प्रतिभाओ को को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि तीरअन्दाजी, तलवारबाजी, एथलेटिक तथा वालीवाल से संबंधित खेल सामग्री को विभाग से पत्राचार कर मगवाना सुनिश्चित कराये। आयुक्त को बताया गया कि तीरअन्दाजी व तलवारबाजी की कोच की नियुक्ति जनपद में कर दी गयी, परन्तु सिखाने क लिए सामग्री उपलब्ध नहीं हैं। उपक्रीड़ा अधिकारी के द्वारा वालीवाल व एथलेटिक के क्षेत्र में अपने द्वारा किये गये कार्यो के बारे में जानकारी देने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुूए कहा कि केवल गुड़गान करने के बजाय काम करें और युवा प्रतिभावाओं को आगे बढ़ाए। स्टेडियम के बड़े हाल के छत से छत के एक कोने पर टीनसेड़ टूट जाने के कारण बरसात के दिनो हाल में पानी व गन्दगी आने से आयुक्त ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भगवान दास को निर्देशित किया कि इस टीनसेड़ को तत्काल ठीक कराया जाये तथा हाल में प्रयाप्त मात्रा में विद्युतीकरण व वाइरिंग आदि ठीक कराकर प्रकाश की व्यवस्था की जाये। निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन के बारे में बताया गया की 2010 के बाद रीवाइज स्टीमेट के बाद प्राप्त 3 करोड़ 97 लाख प्राप्त धनराशि में से 3 करोड़ 96 लाख व्यय किया जा चूका हैं जिसमें प्रशासनिक भवन के साथ पूरा खेल ग्राउण्ड़ के समतली करण का कार्य भी सम्मिलित हैं। ग्राउण्ड़ के समतली करण न होने तथा प्रशासनिक की फटी दीवालों को देख आयुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा पत्रावली को लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी व निर्माण एजेन्सी को तलब किया गया। आयुक्त ने कहा कि ग्राउण्ड़ का समतलीकरण कर खिलाड़ियों के उपयोग में लाया जाये। तदोपरान्त आयुक्त द्वारा राजकीय पालीटेक्निक परिसर में निर्माणाधीन महिला पालीटेक्निक भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीएसी तथा संयुक्त विकास के द्वारा सीमेन्ट, बालू के प्रतिशत व ईट तथा सरिया के माप को देखा गया जो स्टीमेट में दिये गये मानक के अनुसार सही पाया गया। आयुक्त ने कहा कि गुणवत्ता बनाये रखते हुए समय सीमा के अन्दर निर्माण कार्य पूरा किया जाये। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त राजीव वनकटा, पीडी डा. हरिचरन सिंह, के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger