Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अन्त्योदय मेले का शुभारम्भ विकास खण्ड राजगढ़ में 24 अगस्त को होगा। यह मेला 24 अगस्त से प्रारंभ होकर 25 व 26 अगस्त तक चलेगा। अन्त्योदय मेला का उद्घाटन विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल के द्वारा प्रातः 11.00 बजे किया जायेगा। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने जन कल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने विभाग से संबंधित प्रदर्शनी व स्टाल लगाना सुनिश्चित करें। उक्त मेले में सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी में अपने स्टाल नहीं लगाये जा रहे उन्हंे निर्देशित किया जा रहा हैं कि प्रत्येक अन्त्योदय मेला में अपनी प्रदर्शनी एवं स्टाल लगवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger