Ads (728x90)

-किसान दिवस अवसर पर अधिकारियों को किया निर्देशित

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे की अध्यक्षता में विकास कार्यालय के सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। बैठक को संबोधित करतें हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानो की समस्याओ का नियामानुसार निराकरण हो, इसमें किसी भी प्रकार का बिलम्ब न हो। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है किसान का जितना अधिक विकास होगा उतना ही देश खुशहाल होगा। इसके लिए किसानो को हर स्तर पर नियमानुसार मदद करें। उक्त अवसर पर किसानो द्वारा अपनी समस्याओ से सबंधित प्रर्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने यूपी एग्रो सहकारी समिति के अधिकारियांे को निर्देशित किया कि खाद् बीज आदि की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें और यह भी सुनिश्चित करें कि किसानो को समय से खाद बीज व दवाएं उपलब्ध हो। उन्होंने सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नहरो की टेल तक सफाई कराना सुनिश्चित करें और यह भी सुनिश्चित करें कि नहरो में पानी टेल तक पहुचे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों का ज्याद से ज्यादा सहयोग किया जाये ताकि देश का विकास हो सकें। उन्हों.ने कहा कि शासन किसानों के हित के हर संभव प्रयास कर रहीं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि वह यह देखे कि गांव में बिजली की आपूर्ति नियमानुसार हो और यह भी जाॅच करें कि जहां पर यात्रिंक दोष एवं ट्रान्सफार्मर खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति बधित है उसे तत्काल ठीक कराये और ट्रान्सफार्मर खराब हो तो बदल दिये जाये। ताकि किसानो को बिजली के कारण खेती करने में बाधा उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि नहरो का निरीक्षण करें तथा सफाई कराये और नियमानुसार नहरों में पानी छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया की जो पेज जल हेतु खराब हैण्ड पम्पों का रिबोर कराये तथा स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराये। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की पशुओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से मिलने वाली योजनाओं से किसानों को अवगत कराये तथा यह सुनिश्चित करें कि किसानों की दर-दर भटकना न पड़े। बैठक में, कृषि उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, व किसान बन्धु, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger