Ads (728x90)

-कानपुर से स्थानांतरण के बाद चार्ज लेने आगरा जा रहे थे सीएमओ
-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर निकवा के समीप हुआ हादसा

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। इससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार सीएमओ व एक वार्ड ब्वाय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर से स्थानांतरित होकर चार्ज लेने आगरा जा रहे सीएमओ की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर निकवा कट के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार चालक प्रदीप यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सीएमओ लाजपत राय व एक वार्ड ब्वाय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सीएमओ व वार्ड ब्वाय को इलाज के लिए मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger