बैठक लेते डीएम व एसपी तथा मौजूद ग्राम प्रधान
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान
कन्नौज। पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनते हुए अपराध नियंत्रण में पुलिस की मदद की अपील की गई। वहीं जिलाधिकारी ने ग्राम को खुले में शौचमुक्त बनाने के निर्देश दिए।
गुरूवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद व पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर की संयुक्त अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रधान गांव की गतिविधियों पर नजर रखें और अपराधियों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ग्राम प्रधान चैकीदारों से मिलकर ग्रामीण अंचलों में अपराध की रोकथाम में पुलिस की मदद करें। यदि कोई मोबाइल द्वारा एटीएम या पैन नंबर आदि पूछा जाता है तो किसी दशा में न दें। यदि किसी दबंग ग्रामीण द्वारा गरीब का उत्पीडन किया जा रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से खुले में शौचमुक्त करने की अपील की। उन्होंने गांव की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान एडीएम धर्मपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द्र गोस्वामी, एसडीएम अरूण कुमार सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।


Post a Comment
Blogger Facebook