Ads (728x90)

लहन नष्ट करते आवकारी टीम


कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। आवकारी टीम ने छापामारी कर अवैध तरीके से तैयार की गई शराब सहित भारी मात्रा में लहन बरामद किया गया।

गुरूवार को आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन के नेतृत्व में जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद के निर्देश पर सरायप्रयाग स्थित कंजड बस्ती में छापामार अभियान चलाया गया। जहां से चिंकी पुत्री वालेश्वर कंजड, राजरानी पत्नी महकू, रज्जन, मंगली, निशा, जगरानी के घर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान इनके कब्जे से 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं बरामद 670 किलो लहन नष्ट किया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक एमपी सिंह व अन्य सिपाही मौजूद रहे। वहीं गुरसहायगंज स्थित देशी व विदेशी शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया और अनुज्ञापियों को कडे निर्देश दिए गए।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger