Ads (728x90)

-राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर जनपद मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम


कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा देश बनाओ, देश बचाओ का नारा देते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया और तहसील में प्रदर्शन किया।
बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। आज प्रदेश का छात्र, किसान, व्यापारी और मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा है। प्रदेश सरकार ने लोक लुभावने वादे पर जनता को गुमराह करने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, कलियान सिंह दोहरे, सर्वेश अंबेडकर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, संजय दुबे, जिलाध्यक्ष महिला विंग अन्नपूर्णा राजपूत, कल्पना यादव, कुसुम यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger