Ads (728x90)

-तहसील स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि दी

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। अगस्त क्रांति दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने सदर तहसील स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजो भारत छोडो आन्दोलन का आगाज किया गया था तथा करो या मरो का नारा भी दिया गया। इसी दिवस से देश की आजादी के लिए क्रांति की शुरूआत की गई। महात्मा गांधी ने इसी दिन देश की आजादी के लिए अंतिम लडाई का शंखनाद किया था। उन्होंने कहा कि देश की एकता, लोकतंत्र एवं धर्म निरपेक्षता के मूल्यों की रक्षा के लिए आज पुनः संघर्ष का समय आ गया है। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने शपथ ली कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल्यों के लिए आजादी की लडाई के समय हमारे नेताओं ने संघर्ष किया एवं बलिदान दिया। आज ही के दिन करो या मरो का संकल्प लिया। वहीं कांग्रेसजनों ने कहा कि गुजरात राज्यसभा चुनाव में केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के षडयंत्रों के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी  अहमद पटेल की जीत पर लोकतंत्र की जीत हुई। इस अवसर पर मो. शमशाद खां, ऊषा दुबे, अजय पाण्डेय, किरन वर्मा, महेश पाण्डेय, तारिक बशीर, ओमकार नाथ त्रिपाठी, अविनाश दुबे, दिनेश पालीवाल, रामभरोसे कमल, श्याम सुन्दर, आशीष शुक्ला, शमशाद अली, ममता द्विवेदी, घनश्याम यादव, डा. हाशिम सिद्दीकी, राहुल गुप्ता, महेश चन्द्र त्रिपाठी, सीमा खान, बीनू तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger