Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। पूर्व माह हुए भिवंडी महानगरपालिका चुनाव के बाद ही भिवंडी सपा जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिस कारण यह पद रिक्त था। उक्त पद के लिए प्रदेशाध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी के आदेशानुसार कर्मठ व सपा नेता शाने रब खान को नियुक्त किया गया है। बीते कल रीजेंट गार्डन होटल के सभागृह में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अब्दुल कादिर चौधरी थे इसी प्रकार अरफात शेख, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, एजाज चाचा, शाह आलम उर्फ पप्पू, शेख रियाज आजमी, अरविंद यादव, अरशद चुन्नू खान,संतोष चौहान, मुनव्वर शेख, अहसान खान, नोमान अंसारी, इस्माईल रंगरेज, डॉ एन एल यादव, विजय यादव, विनोद यादव, डॉ अशोक कुमार मौर्य, रिजवान शेख, डॉ शोएब भट्ट, असलम फैजाबादी आदि पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम में अजय यादव व अब्दुल कादिर चौधरी ने कहा कि सपा गरीबों, मजदूरों, बुनकरों, किसानों तथा सभी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष करने वाली पार्टी है इसी को ध्यान में रखते हुए किसान व बुनकर शाने रब खान को इनकी कार्य प्रणाली की क्षमतानुसार इन्हें समाजवादी पार्टी के भिवंडी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है हमें आशा ही नहीं बल्कि पुरा विश्वास है कि यह जनता को न्याय दिलाने व पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान करेंगे। उक्त अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष शाने रब खान ने आश्वस्त किया कि मुझ पर जिस प्रकार आलाकमान ने विश्वास करते हुए समाजवादी पार्टी भिवंडी जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है मै पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger